बलजीत सिंह नगरपालिका परिषद अहिवारा के मंत्री गुरु रुद्र कुमार के प्रतिनिधि बने।

अहिवारा -मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने नगर पालिका परिषद अहिवारा के लिए वरिष्ठ नेता बलजीत सिंह को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। प्रतिनिधि नियुक्त होने के बाद बलजीत सिंह अपने समर्थकों सहित पालिका पहुंचे। इसके पहले नगर के प्रमुख बाजार चौक पर रैली भी निकाली गयी।जगह जगह बलजीत सिंह का उनके समर्थकों व नागरिकों ने जोशीला स्वागत किया। गुरु रुद्र कुमार का आभार जताते हुए बलजीत सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता प्रदेश सरकार तथा मंत्री गुरु रूद्र कुमार के द्वारा जो भी धनराशि क्षेत्र के विकास के लिए दी जाएगी मैं उसका पूर्ण रूप से मूल्यांकन करा कर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हेतु उपयोग में लाने का पूर्णतया प्रयास करूंगा।
बलजीत सिंह ने अपने भाषण में करें लहजे में नगर पालिका में चल रहे टेंडर प्रक्रिया एवं भ्रष्टाचार पर आड़े हाथों लेते हुए कहा हम सच्चे को गले लगाएंगे और भ्रष्टाचारी एवं अनियमितताएं वाले को छोड़ेंगे भी नहीं चाहे जो कोई भी हो प्रदेश में हमारी सरकार है अपनी सरकार को बदनामी नहीं होने देंगे

स्वागत कार्यक्रम में उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष हीरा वर्मा,नगरपालिका उपाध्यक्ष अशोक बाफना, पार्षद विद्यानंद कुशवाहा, संतोष देवांगन, जगदीश मारकंडे, यूनुस मसीह, रजिंदर सिंह, गंगा राम यादव, महेंद्र सेन, नागमणि साहू, अशोक पटेल, लंकेश,लता मारकंडे, हेमंत साहू,पार्षद सनी सिंह जागृत, एल्डरमैन अभिषेक गिरी, नीतीश देवांगन,जमुना बार ले,शिव साहू, रामकृष्ण किट्टा, पार्षद किशोर शर्मा रामपाल नाविक, अजय, सूर्यनारायण उर्फ सूरी , थावित राज उर्फ सेंटी एवं बड़ी संख्या मे महिला, पुरूष उपस्थित थे।