भाजपा हाईकमान ने लॉक डाउन में केंद्र सरकार की योजनाओं जनता के बीच कहां तक पहुंची दुर्ग जिले के भाजपा पदाधिकारी से जानकारी ली

दुर्ग जिला भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व पदाधिकारिगणों का video conferencing के द्वारा चर्चा
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद सुश्री सरोज पांडेय जी , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विक्रम उसेंडी जी, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी, प्रदेश संगठन सचिव श्री पवन साय जी का सम्बोधन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ।
तथा दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी जी द्वारा सभी जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षो से
वैश्विक महामारी के बीच कोई व्यक्ति भूखा ना सोए इस उद्देश्य से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने पंचा ग्रह कार्यक्रम का आह्वान किया था यह कार्यक्रम हमारे जिले में जिले स्तर से लेकर मंडल स्तर तक आयोजित किया गया जगह-जगह लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया किसी किसी स्थान पर आर्थिक मदद दी गई मास्क सैनिटाइजर का वितरण भी किया गया तथा पीएम केयर फंड में लोगों को अधिक से अधिक दान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया आरोग्य सेतु ऐप जो हमारे जिले में अच्छी संख्या में लोगों ने डाउनलोड किया है उसकी भी जानकारी ली गई।
इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिला के पूर्व विधायक गण , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी दुर्ग जिला भाजपा पदाधिकारी गण एवं 13 मंडल के अध्यक्ष सभी सम्मलित हुए।