ढाई साल से रिवाल्वर और 35 गोलियां लेकर हजारीबाग का दरोगा गाय

रांची, आदित्यपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक आलोक कुमार बीते 23 नवंबर 2017 से लापता हैं। कई बार जिला पुलिस मुख्यालय ने उनके हजारीबाग स्थित आवास में नोटिस भेजवाया, लेकिन वे ड्यूटी पर वापस नहीं आए। 23 नवंबर को वे ड्यूटी के बाद छुट्टी लेकर चले गए और अबतक वापस नहीं आए। वे अपने साथ एक सर्विस रिवाल्वर और 35 कारतूस भी ले गए हैं।
इधर, शुक्रवार को आदित्यपुर पुलिस ने आलोक कुमार के थाना स्थित क्वार्टर का ताला तोड़कर वहां की सामाग्री को जब्त किया। जांच पड़ताल में मात्र 23 कारतूस ही बरामद हो सकी हैं। जबकि, सर्विस रिवाल्वर और 12 कारतूस नहीं मिले। आलोक कुमार हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता सिविल सर्जन थे। बताया जाता है कि हजारीबाग में उनकी काफी संपत्ति भी है।
डिप्रेशन के शिकार हैं आलोक कुमार
आदित्यपुर थाने के पूर्व थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि आलोक डिप्रेशन के शिकार थे। इसको देखते हुए उससे ड्यटी भी कम दी जाती थी, लेकिन 23 को छुट्टी ली और उसके बाद से अबतक कोई पता नहीं है। परिवार के लोग के बारे में जानकारी मिली है कि बोकारो में रहते हैं, लेकिन वहां भी कुछ अता पता नहीं है।